डायबिटीज एक दिन में कितने मील चलना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:55

डायबिटीज के मरीजों को हर दिन 30 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हर दिन लगभग 6400 कदम चलें। इसी शुरुआत आप 2,000–2,500 स्टेप्स चल कर सकते हैं पर इस दौरान आपको एक गति या कहें कि तेज गति (brisk walking) से वॉक करना चाहिए। कोशिश करें कि रोजाना 3 से 4 किलोमीटर जरूर चल लें।

डायबिटीज में वॉक करने का सही समय-Best time to walk diabetes

डायबिटीज में वॉक करने का सबसे सही समय है सुबह का वक्त, खास कर खाली पेट। इससे होगा ये कि ये शुगर पचा देगा और फास्टिंग शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करेगा। साथ ही ये दिन भर के शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। साथ ही आप खाने के बाद हर बार 30 मिनट भी वॉक कर सकते हैं।

डायबिटीज में वॉक करने का सही तरीका-How to walk for diabetes

तेज चलने (brisk walk) डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये स्टैमिना बनाने, अतिरिक्त कैलोरी जलाने और अपने दिल को स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है। यह शरीर को इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद कर सकता है। यह आपके जोड़ों के लिए भी फायदेमंद है। यह तनाव के स्तर और अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद करके आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

तो, इस तरह डायबिटीज के मरीज वॉक कर सकते हैं और इसके तमाम फायदे ले सकते हैं। तो अगर आपको यह बीमारी है तो खुद को एक्टिव रखें और वॉक करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info